कोई बैरियर्स नहीं कोई पॉलिटिक्स नहीं Toxic के प्री : रिलीज  में Yash की दो टूक

नई दिल्ली, एजेंसी।कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट भी शामिल हुई। इस इवेंट में 45 हजार से ज्यादा फैंस का हुजूम उमड़ा। इतना प्यार देखकर यश और बाकी स्टार कास्ट गदगद हो गई।यश ने इवेंट में तेलुगु ऑडियंस का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, “कोई बाउंड्रीज नहीं है, कोई बैरियर्स नहीं है, कोई पॉलिटिक्स नहीं है। लैंग्वेज से परे, बॉर्डर्स से परे, ह्यूमैनिटी है, लव है और ऑनिस्टी है।यश ने आगे कहा, “हम सभी साथ हैं, तो अब हम इंडियन सिनेमा हैं। और बहुत जल्द हम सभी को मिलकर इंडियन सिनेमा को ग्लोबल मैप पर अपनी एककियारा ने 8 साल पुरानी फिल्म को किया यादकियारा आडवाणी ने भी प्री-रिलीज इवेंट में अपने दिल की बात कही। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘भारत अने नेनु’ (2018) को याद करते हुए कहा, “तेलुगु ऑडियंस जैसा प्यार कहीं नहीं मिलता। इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। टॉक्सिक सिर्फ एक कन्नड़ या फिर इंग्लिश फिल्म नहीं है। यह उतनी ही तेलुगु फिल्म है, उतनी ही तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्म है, क्योंकि यह एक इंडियन फिल्म है।यश के साथ काम करना रुक्मिणी का था सपनाकियारा और यश के अलावा हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasant) ने फिल्म का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की। रुक्मिणी ने कहा कि यश के साथ काम करना बकेट लिस्ट में था। वहीं, हुमा ने कहा कि जब उन्हें अप्रोच किया गया था, तब उन्हें नहीं पता था कि वह हिस्ट्री का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्होंने यश की हिम्मत की तारीफ की। आपको बता दें कि टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *