ऑरेंज अलर्ट : कई जिलों में भारी बारिश देहरादून में कल स्कूलों की छुट्टी

देहरादून  : राजधानी देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट बदली। शहर में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और टिहरी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में गरज-चमक संग आकाशीय बिजली चमकने बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। डीएम ने कल देहरादून में स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *