मनोरंजन : सोहम शाह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट का एक बीटीएस साझा किया है, जो काफी डरावना है। उनके इस पोस्ट पर नेटिजंस आलिया भट्ट को याद कर रिएक्शन दे रहे हैं।सोहम शाह फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई ‘तुम्बाड’ का सीक्वल है। ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सोहम शाह ने सेट से एक बीटीएस तस्वीर शेयर करके दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। मगर, उनके इस पोस्ट पर नेटिजंस को आलिया भट्ट याद आ गई हैं।सोहम शाह ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें सोहम शाह ने बीटीएस पल साझा किया है। उनके हाथ में सफेद रंग की एक चीज नजर आ रही है। इसके साथ सोहम शाह ने कैप्शन लिखा है, ‘आज ‘तुम्बाड 2′ के सेट पर ये मिला। क्या मुझे चिंता करनी चाहिए’? उन्होंने आगे लिखा है





