कोलकाता : आज आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। वहीं, केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जोर लगाएगी।गुजरात को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने अनुकूल रॉय के हाथों शुभमन गिल को कैच कराया। वह 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। अब जोस बटलर का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह गिल के साथ 71 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 177 रन है।5 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। गुजरात ने एक विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 84 और जोस बटलर 37 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 110 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुभमन गिल ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जोस बटलर के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर चुके हैं।गुजरात को पहला झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने निशांत सिंधु को पवेलियन भेजा, जो सिर्फ एक रन बना सके। अब गिल का साथ देने जोस बटलर आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 51 रन है।साई सुदर्शन चोटिल होकर पवेलियन लौट गए। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनके बाएं हाथ में चोट लगी। अब शुभमन गिल का साथ देने निशांत सिंधु आए हैं।





