‘पीएम मोदी-अमित शाह ने अच्छा काम किया, थरूर की कांग्रेस को नसीहत

नई दिल्ली, एजेंसी। अपनी बेबाकी से कई बार कांग्रेस को असहज करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की तारीफ की है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अपनी ही पार्टी को आत्मचिंतन करने की भी नसीहत दी।पहले भी कर चुके हैं पीएम मोदी की तारीफऑपरेशन सिंदूर समेत कई मुद्दों पर थरूर प्रधानमंत्री की तारीफ पहले भी कर चुके हैं। थरूर ने माना कि केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को जीत मिली है, लेकिन उन्होंने अन्य तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की ओर भी इशारा करते हुए अपनी पार्टी को सबक सीखने को कहा।थरूर ने बंगाल और असम में प्रभावी चुनाव रणनीति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की और उनके संगठनात्मक कौशल को स्वीकार किया। थरूर ने कहा, उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह) ने बंगाल और असम में अच्छा काम किया है। उनके पास मजबूत संगठनात्मक क्षमता है। हम सभी इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *