भरत कपूर का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, एजेंसी। ‘चंद्रकांता’ फेम एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार हो गया। इसमें कम लोग ही शामिल हुए। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को होगी।हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा भरत कपूर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की। स्क्रीन ने गिल के हवाले से लिखा ‘मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने मुझे फोन किया तो बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वे अस्पताल में भर्ती थे।’उन्होंने आगे बताया ‘उनके अंतिम संस्कार में करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर होगी।’भरत कपूर 1970, 80 औ 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारि व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।

उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993)उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को दर्शाती हैं।
भरत कपूर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *