हरिद्वार। शहर कोतवाली की पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के कार्रवाई करते हुए साधु-संत का भेष धारण कर आमजन को ठगने वाले 22 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।पकड़े गए आरोपित खुद को साधु-संत बताकर खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को निशाना बनाते थे। वे घरेलू समस्याओं का समाधान करने, भाग्य बदलने और कष्ट दूर करने का झांसा देकर लोगों से धन ऐंठते थे।कई मामलों में यह भी सामने आया कि ये ढोंगी धार्मिक आस्था का सहारा लेकर लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित करते थे। ऐसे 22 व्यक्तियों को पकड़कर चालान किया गया है।





