एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला में सड़क हादसा: दो ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त

देहरादून : दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे खुलने के बाद मोहब्बेवाला में बृहस्पतिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। पास में खड़ा एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक इतनी तेज था कि टक्कर के बाद करीब 100 मीटर आगे साइन बोर्ड तोड़ता हुआ एक पेड़ से टकरा गया। यहां कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और पास के प्रतिष्ठानों की दीवारें भी टूट गईं।

हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद क्षेत्र में जाम भी लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक बेहद तेज गति से आ रहा था जिससे शायद चालक ने ढलान के कारण नियंत्रण खो दिया। हालांकि, कुछ लोग इस हादसे का कारण ब्रेक फेल होना भी बता रहे हैं। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। शाम के वक्त यहां यातायात बेहद कम था। पेंट से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। पीछे से आए सामान से लटे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ट्रक वहीं एक पुरानी कारों के शोरूम की दीवार पर पलट गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *