दिल्ली से यूपी-बिहार तक चढ़ेगा पारा, 8 राज्यों में लू का अलर्ट

 नई दिल्ली, एजेंसी। अप्रैल का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, वैसे-वैसे ही तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6°C की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल…

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। अप्रैल के मध्य में ही कई शहरों का तापमान 40°C तक पहुंचने लगा है। उत्तर-पश्चिम भारत में आज यानी 14 से 18 अप्रैल के बीच तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर की तो यहां अगले 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में उत्तर भारत के लोगों को चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 14 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.1°C अकोला (महाराष्ट्र) में दर्ज किया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *