अलर्ट : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज ओलावृष्टि और अंधड़ का आरेंज

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।पहाड़ी जिलों में जहां बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादलों का डेरा और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। दून में हल्की बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी से पारे में गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और वर्षा के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई, जिससे पारे में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।वहीं, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी दर्ज की गई।केदारनाथ और बदरीनाथ में शाम को हल्का हिमपात हुआ, जबकि आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन होने की संभावना है। साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *