बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढकी केदार घाटी

 रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद मौसम तो खुल गया लेकिन पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फबारी के बाद कई दिनों से बर्फ विहीन पहाड़ियां हिमाच्छादित हो गई हैं। वहीं, कठिन मौसम और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद धाम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

उत्तराखंड पुलिस और आईटीबीपी के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। सुरक्षा के साथ-साथ जवान अपने रहने के स्थानों और बैरकों के आसपास जमी बर्फ को स्वयं साफ कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *