बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ

देहरादून : मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया।बीते कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिन भर हुई रिमझिम बारिश से राजधानी दून के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। दून में 19.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सबसे अधिक बारिश मसूरी में हुई। यहां 32.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।मार्च का तीसरा सप्ताह मौसम के लिहाज से पूरी तरह से अलग रहा। शुक्रवार को दिन भर हुई बारिश ने प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तापमान में तेजी से आई गिरावट से अचानक आई ठंड ने लोगों को एक बार फिर पहाड़ के साथ मैदानों में भी सर्दी का एहसास कराया। बीते बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बीच-बीच में तेज बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

मैदान से पहाड़ तक गिरा पारा

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पर्वतीय जिले नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री गिरावट के साथ 8.4 डिग्री और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कमी के साथ 6.9 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *