देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार वर्षा व बर्फबारी का दौर जारी है।शुक्रवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब रहा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिथौरागढ़ में बारिश जारी, मुनस्यारी में बेटूलीधार, कालामुनि, नया बस्ती तक बर्फबारी, मध्य हिमालाय के छिपलाकोट तक भारी हिमपात।,नैनीताल में झमाझम बारिश।, रुद्रपुर आसमान में छाए बादल।, रानीखेत व आसपास रात में वर्षा के बाद बादल छाए हैं।, चंपावत में रिमझिम बारिश फिर शुरू।, चंपावत में रात में रुक – रुक कर हुई बारिश, अब बादल छाए हैं।, शुक्रवार को केदारनाथ और पिथौरागढ़ सहित कई क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मसूरी में रात भर हुई बारिश, अभी छाए हैं बादल। तापमान 07 डिग्री सेल्सियस।, श्रीनगर गढ़वाल में बीती रातभर होती रही रुक-रुककर बारिश। शुक्रवार सुबह से हो रही हल्की से मध्यम बारिश। शीतकाल के अंतिम चरण में लौटी ठंड।, कोटद्वार में पूरी रात रुक रुक कर होती रही बारिश। पिछले दो दिन से मौसम के बदले रुख के कारण तापमान में गिरावट। वापस लौटी ठंड। चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले इलाकों में शाम के समय झमाझम बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में पारा एक से सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ गई है।





