बागेश्वर में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात

बागेश्वर। जिले में शुक्रवार तड़के से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह करीब तीन बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन लगभग थम सा गया है।

कपकोट के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्के हिमपात की भी सूचना मिल रही है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है और सर्दी का एहसास लौट आया है।बारिश और खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। नगर और कस्बाई इलाकों में भी बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिलाD आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण और जंगली क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *