लोहे की रॉड और ईंट मार-मारकर मां को मार डाला, इस बात के लिए दी शिला को सजा

वाराणसी : मां की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पी के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की ईंट और लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मृतिका की पहचान शिला के तौर पर हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शिला देवी (62) पत्नी दुखराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घनश्याम उनका सबसे छोटा बेटा है और वह नशे का आदी बताया जा रहा है। परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों के अनुसार घनश्याम अक्सर शराब पीने के लिए घर में पैसे मांगता रहता था।

शराब के लिए रुपये मांग रहा था
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घनश्याम ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर घनश्याम ने घर में रखी ईंट और लोहे की रॉड से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिला देवी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शिला देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे प्रारंभिक तौर पर नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *