होर्मुज के पास भारतीय नौसेना तैनात, तेल-गैस लेकर आ रहे जहाजों को दे रही सुरक्षा

नई दिल्ली, एजेंसी।  पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो युद्धपोत तैनात किए है। जानकारी के मुताबिक, दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह गैस और तेल लेकर आ रहे जहाजों को सुरक्षा देने का काम कर रहे हैं।

भारत की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। नौसेना ने दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह तैनात किए हैं, जो व्यापारिक जहाजों और तेल-गैस लेकर आने वाले टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत की ओर आते हैं। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।

तेल-गैस ला रहे जहाजों की मिली सुरक्षा
भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, यानी उनके साथ चलते हुए उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं ताकि किसी तरह का खतरा न हो। जरूरत पड़ने पर नौसेना इन जहाजों को हर तरह की सहायता और समर्थन भी दे रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम का मकसद भारत आने वाले तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और देश की ऊर्जा सप्लाई को बिना रुकावट बनाए रखना है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *