नई दिल्ली, एजेंसी। गैस संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भारत का झंडा लगा एक तेल टैंकर ‘जग प्रकाश’ जो ओमान से अफ्रीका गैसोलीन ले जा रहा है, होर्मुज स्ट्रेट से के पूर्व से रवाना हो गया है।बीते दो हफ्तों से खाड़ी में जहाजों की आवाजाही बाधित है, क्योंकि ईरान इस क्षेत्र को निशाना बना रहा है। यह अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में किया जा रहा है, जिनमें 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।भारत का झंडा लगा फ्यूल टैंकर होर्मुज से रवानाजहाजरानी मंत्रालय के स्पेशल सेकेट्री राजेश कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार क होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में, ओमान की खाड़ी में भारत के झंडे वाले चार जहाज फंसे हुए थे, जिनमें से एक जग प्रकाश अब रवाना हो गया है। तीन जहाज अभी भी फंसे हुए हैं और उन पर 76 भारतीय नाविक सवार हैं।सिन्हा ने आगे बताया कि शुक्रवार को होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम में, फारस की खाड़ी में भारत के झंडे वाले 24 जहाज फंसे हुए थे, और इस सभी जहाजों पर कुल 677 भारतीय नागरिक सवार थे।ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार- ईरानी राजदूत
इसी बीच भारत में ईरानी के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान दोस्त हैं।
दिल्ली में पत्रकारों के ने जब उनसे ये सवाल पूछा कि क्या ईरान भारत को होर्मुज स्ट्रेट में रास्ता देगा। इस सवाल के जवाब में फतहाली ने कहा कि हां, क्योंकि भारत हमारा दोस्त है और आप दो-तीन घंटे में ही ऐसा होता देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से सहयोग और विश्वास का रिश्ता है।





