दर्दनाक हादसा: कपकोट में खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत

 बागेश्वर : बागेश्वर के कपकोट में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खलझूनी जा रहा बोलेरो वाहन रिखाड़ी बैंड के समीप खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 

एक महिला के शव की शिनाख्त पानुली देवी के रूप में हुई है। दूसरी की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके से घायलों को अस्पताल जा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *