नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिमी राज्यों में चल रही लू और उत्तर में सामान्य से अधिक तापमान हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी अधिक मार्च से मई के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों तथा महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति बनी रही। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कई स्थानों, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।





