महिला विश्वकप-2025 ः भारतीय महिलाओं ने भी पाक को चने चबाए, 88 रनों से दी मात

हैदराबाद. भारत ने महिला विश्व कप 2025 के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 88 रनों से मात दे दी है. श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने धीमी पिच पर 247 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 159 रनों पर ढेर कर दिया.

भारत की जीत में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के तीन-तीन विकेट और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष की नाबाद 35 रनों की पारी शामिल रही, जबकि हरलीन देओल ने 46 रनों की पारी खेली۔

टूर्नामेंट में ये भारत की दूसरी जीत है, जिसके साथ वो आठ टीमों की प्रतियोगिता की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई. ये जीत इस लिहाज से भी काफी बड़ी है, क्योंकि महिला एकदिवसीय मैचों में भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड अब 12-0 हो गया है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *