खौफनाक : 25 साल का प्रेमी 15 साल की नाबालिग प्रेमिका को गोली से क्‍यों उड़ाया ? रात भर चला ड्रामा

बुलंदशहर: 25 साल का प्रेमी 15 साल की नाबालिग प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया। लड़की के घरवाले पुलिस के पास पहुंचे। पीछा करती हुई पुलिस टीम उस मकान के सामने पहुंची जहां दोनों किराये पर रह रहे थे। जैसे ही युवक को भनक लगी उसने भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देखकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया। प्रेमिका की गोली मारकर हत्‍या कर दी। फिर खुद पर भी फायर कर जान दे दी। दोनों को जिंदा पकड़ने गए पुलिसकर्मी उनकी लाश लेकर लौटे। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है सन्‍न हो जा रहा है।

हरिद्वार में रहने वाले प्रिंस का मुजफ्फरनगर के थाना छपार निवासी 15 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग था। 20 सितंबर को दोनों घर से गायब हो गए। किशोरी के घरवालों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। प्रिंस अपनी प्रेमिका के साथ बुलंदशहर के मोहल्‍ला सरायकिशन में किराये पर रह रहा था। उसने मकान मालिक को बताया था कि वह मधुमक्‍खी पालन कारोबार करता है।

किसी तरह पुलिस टीम को दोनों के ठिकाने का पता चल गया। बुधवार रात परिजन मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ बुलंदशहर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने पर जब प्रेमी युगल को पता चला कि बाहर पुलिस खड़ी है तो उनके होश उड़ गए। पहले तो उन्‍होंने पड़ोसियों के छत से भागने की कोशिश की पर पुलिस ने उनको हर तरफ से घेर लिया था। काफी देर तक दोनों छत पर छिपे रहे।

तड़के तीन बजे अचानक गोली चलने की गोली आवाज आई। पता चला प्रिंस ने पहले लड़की को गोली मारी। फिर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली। तत्‍काल दोनों को अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से तमंचा और खाली खोखे बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्‍ले में हड़कंप मच गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *