खूबसूरत अलास्का का इतिहास रोचक: पहले रूस के पास अब संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा

रूस के पास 18वीं शताब्दी में रूसी खोजकर्ताओं ने अलास्का की खोज की और यहाँ पर फर (जानवरों की खाल) का व्यापार शुरू किया। यह इलाका रूस से बहुत दूर था, इसलिए इसे नियंत्रित करना और संकट के समय मदद पहुंचाना मुश्किल था। 1850 के दशक में क्रीमियाई युद्ध के दौरान रूसी बस्तियों पर ब्रिटिश नौसेना के हमले के बाद रूस को यह महसूस हो गया कि इस दूरदराज के क्षेत्र को संभालना आसान नहीं है इसलिए 1867 में रूस ने अलास्का को संयुक्त राज्य अमेरिका को 7.2 मिलियन डॉलर ;लगभग 45 करोड़ रुपये में बेच दिया। उस समय इस सौदे का अमेरिका में काफी मज़ाक उड़ाया गया और इसे (वर्ड्स फॉली) कहा गया।
वर्तमान में यह अलास्का संयुक्त राज्य अमेरिका के पास है। अलास्का अब संयुक्त राज्य अमेरिका का 49वां राज्य है। 20वीं सदी में यहाँ तेल, प्राकृतिक गैस और सोने के विशाल भंडार पाए गए, जिससे यह अमेरिका के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और मूल्यवान क्षेत्र बन गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *