पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

नयी दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ शुक्रवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से बारहवीं बार राष्ट् को संबोधित किया। राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लालकिले के प्रांगण में मनाया गया। श्री मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर श्री मोदी ने तिरंगा फहराया। इससे पहले वह राजधाट गये, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा,“ आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नयी स्फूर्ति लेकर आये, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नयी गति मिले। उन्होंने अपने संबोधन में अगली पीढ़ी के सुधारों की घोषणा करते हुए भारत दुनिया में बढ़ते आर्थिक स्वार्थ और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को अपना हथियार बनायेगा।

मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों और सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होकर ‘समृद्ध भारत’ को अपना मूल बनाने का आह्वान किया और कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या दल का एजेन्डा नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी की भावना को मजबूत करने के लिए भी पूरे देश से एकजुट होने का आह्वान किया और छोटे बड़े सभी दुकानदारों से अपनी दुकान पर ‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ के बोर्ड लगाने की अपील की।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *