11 से 21 सितंबर तक होगी अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा

अल्मोड़ा। रानीखेत में अग्निवीर की शारीरिक परीक्षा 11 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगी। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से कुमाऊं के चार जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए अग्निवीर भर्ती की विज्ञप्ति निकाली थी। इस बार अभ्यर्थी को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई थी।

पंजीकरण प्रक्रिया के बाद बीती 30 जून से 10 जुलाई तक हल्द्वानी में लिखित परीक्षा कराई गई थी। लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद पास हुए अभ्यर्थी अब 11 सितंबर से रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होने वाली भर्ती में हिस्सा लेंगे। रोस्टर के मुताबिक 11 से 16 सितंबर तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। 17 सितंबर को अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, आठवीं और दसवीं पास ट्रेडमैन के अलावा 18 सितंबर को आरटी जेसीओ, जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार पद के लिए फिजिकल होगा। भर्ती प्रक्रिया में रुकावट न आए इसके लिए तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं। दौड़ सड़क के ट्रैक पर होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने साथ जूते लाने अनिवार्य होंगे।


Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *