घर की लिफ्ट में फंस गया 75 साल के बुजुर्ग का सिर, हुआ दर्दनाक अंत

नई दिल्ली, एजेंसी। केरलम के पथानामथिट्टा में 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की लिफ्ट में सिर फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कडममनिट्टा के कल्लेलिमुकु निवासी माथुकुट्टी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, माथुकुट्टी का घर ऊंचाई पर स्थित है और उन्हें सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई होती थी, इसलिए सड़क के पास पार्किंग क्षेत्र से घर तक एक साधारण लिफ्ट लगाई गई थी।लोहे की बीम में फंस गया सिरपुलिस ने बताया कि लिफ्ट स्टील के बीम से बनी एक साधारण संरचना थी और इसमें आधुनिक लिफ्ट की तरह ऑटोमैटिक दरवाजे और बंद केबिन नहीं थे। माथुकुट्टी दिन में पहले बाहर गए थे और दोपहर में घर लौटे। पुलिस ने बताया कि अपनी कार पार्क करने के बाद वे लिफ्ट में चढ़े लेकिन लिफ्ट के लोहे के बीम के बीच उनका सिर फंस गया।बीम को काटकर बुजुर्ग को निकाला गयाआवाज सुनकर उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं लेकिन उन्हें बचा नहीं सकीं। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों को सूचना दी गई और उन्होंने उन्हें निकालने के लिए लोहे के बीम को काटा। पुलिस ने बताया कि माथुकुट्टी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।पुलिस ने कहा कि जांच के तहत लिफ्ट लगाने से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *