<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका वजन नहीं, बल्कि उनका शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन है. सोशल मीडिया पर आजम खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बेहद फिट और दुबला-पतला बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सिर्फ दो महीने में 69 किलो वजन घटा दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>क्या वाकई घटाया है 69 किलो वजन?
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खासतौर पर gtvnewshd.com पर यह रिपोर्ट छपी है कि आजम खान ने जबरदस्त मेहनत के बाद अपना वजन घटाकर खुद को पूरी तरह बदल डाला है. हालांकि, इस दावे की अब तक न तो आजम खान ने पुष्टि की है, न ही उनके किसी नजदीकी ने. इसके बावजूद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनकी पुरानी और नई तस्वीरों को कोलाज बनाकर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ताजा तस्वीरों से खुल गई पोल?
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि आजम खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ और ही कहानी कहता है. उनकी हाल की दो तस्वीरें, जो उन्होंने पिछले एक हफ्ते में पोस्ट की हैं, उन्हें लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाती हैं. 23 जुलाई को शेयर की गई फोटो में उनका वजन पहले जैसा ही नजर आता है. इससे साफ है कि ट्रांसफॉर्मेशन की खबर या तो गलत है या फिर पुरानी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>ट्रोलिंग और आलोचना का रहा है लंबा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>आजम खान को उनके अधिक वजन के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता रहा है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट मैदान तक, आलोचना का उन्हें लंबे समय से सामना करना पड़ा है. यहां तक कि एक बार उनके साथी खिलाड़ी बाबर आजम की एक टिप्पणी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था.
<p style=”text-align: justify;”>क्या वर्ल्ड कप 2026 के दावेदार बन सकते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>कुछ फैंस का दावा है कि आजम खान अपनी फिटनेस सुधारकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह बना सकते हैं, लेकिन मौजूदा आंकड़े कुछ और ही कहते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें 88 रन ही बना पाए हैं, वो भी 133.33 की स्ट्राइक रेट से.