नई दिल्ली, एजेंसी।भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक नाबाद 223 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया 406 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल करने में सफल रही।भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैम्पबेल, शे होप और आमिर जंगू ने शानदार शतक ठोकने का कारनामा किया। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक और कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत अब ODI में 400 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है।





