मुझे विदा करो : Amaal Mallik ने म्यूजिक से लिया ब्रेक

नई दिल्ली, एजेंसी। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने राखी से पहले अपने फैंस को शॉक दे दिया। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वे फिल्म म्यूजिक से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं।हाल ही में रिलीज़ हुई इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘अवारपन 2’ (Awarapan 2) में उन्होंने एक गाना गाया था। अमाल ने फैंस से अनुरोध किया कि वे उन्हें और परेशान न करें।अमाल ने लिखा लंबा-चौड़ा नोटउन्होंने एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा,’मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और केवल वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक ब्रेक की आवश्यकता है। मुझे उठना है, स्वस्थ होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए मधुर गीतों के साथ वापसी करनी है।’बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने आगे लिखा कि वह अगले साल तक फिल्मों के लिए गाने नहीं बनाएंगे। हालांकि, संगीतकार ने स्पष्ट किया कि अगर वे फिल्में कभी रिलीज होती हैं, तो उनके पुराने अनरिलीज्ड गाने जल्द ही रिलीज किए जाएंगे। अमाल ने आगे बताया कि वे कम बजट की फिल्में हैं, लेकिन अच्छे इरादे से बनाई गई हैं, और ऐसी फिल्मों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती, इसलिए उन्हें उन प्रोजेक्ट्स के भविष्य के बारे में कुछ नहीं पता।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *