मुंबई। मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए संदिग्धों के पास पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड और एक बंदूक बरामद की गई है।पकड़ा गया एक 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। बंदूक से साथ हिरासत में लिया गया संदिग्ध बॉडीगार्ड के रूप में युवक के साथ था।
हालांकि, पुलिस ने तीनों संदिग्धों के पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंध होने की संभावना को खारिज किया।खुद को पीएमओ का अधिकारी बतायामुंबई पुलिस ने बताया कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच करने पर उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र मिला।आरोपी के साथ मौजूद अन्य साथियों के पास से एक बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बंदूक का लाइसेंस वैध पाया गया।नकली पहचान पत्र का कर रहा था इस्तेमालमुंबई पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने एक संदिग्ध सरकारी ID कार्ड का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए जबरदस्ती BKC के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए।





