भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ट्रंप ने दिए जल्द डील होने के संकेत

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार समझौते की बातचीत अब निर्णायक मोड़ के करीब पहुंचती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (अमेरिकी समयानुसार) को कहा कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। उन्होंने संकेत दिया कि यह समझौता सामान्य व्यापार समझौतों से अलग तरह का हो सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के अधिकारियों ने बातचीत में प्रगति को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी व्यापार समझौते को लेकर कहा कि दोनों देश इसके बेहद करीब हैं।व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से भारत के साथ समझौते की संभावनाओं के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करेंगे। हां, हम इसके काफी करीब हैं।” ट्रंप ने आगे कहा कि यह अब तक किए गए हमारे समझौतों से बिल्कुल अलग तरह का समझौता होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *