बड़ा खुलासा: टाइगर नहीं, सलमान थे निशाना; कड़ी सुरक्षा के चलते नहीं की फायरिंग

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।बता दें कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने से पहले आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी रेकी की थी। उन्होंने वहां के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *