नई दिल्ली, एजेंसी। धीरज बोम्मादेवरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय तीरंदाज ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरकोन सादिकोव को 6-2 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब नीरज चौहान अपने सेमीफाइनल मुकाबले में भूटान के लाम दोरजी के खिलाफ उतरेंगे। भारत की 22 वर्षीय अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की झांग जिन को 6-1 से अंकों के आधार पर हराया। अंतिम और अमन सहरावत के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत के दो पदक कम से कम रजत के रूप में पक्के हो गए हैं। वहीं, दीपक पूनिया और मनीषा दिन में बाद में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।





