पटाखा फैक्टरी धमाका: दिवाली से पहले रिहायशी इलाकों में बारूद का खेल

प्रयागराज : कौशाम्बी और प्रयागराज में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में इस तरह का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो सका। वर्ष 2024 में भी कौशाम्बी के भरवारी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। उस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।दिवाली करीब आते ही पटाखों का कारोबार तेज हो जाता है। इसी के साथ रिहायशी इलाकों में चोरी-छिपे पटाखे बनाने और भंडारण का खतरा भी बढ़ जाता है। कौशाम्बी में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट इसी खतरे की भयावह तस्वीर सामने ले आया।बड़ा सवाल यह है कि रिहायशी इलाके में इतने बड़े स्तर पर पटाखों का काम चल रहा था तो पुलिस और खुफिया तंत्र को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। जिस घर में पटाखों का कारोबार चल रहा था वहां बारूद और पटाखों का स्टॉक कैसे पहुंचता रहा। कच्चा माल कहां से आया और तैयार पटाखे कहां भेजे जा रहे थे। इन सवालों के जवाब अब जांच के केंद्र में होने चाहिए।कौशाम्बी और प्रयागराज में अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई होती रही है। इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में इस तरह का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो सका। वर्ष 2024 में भी कौशाम्बी के भरवारी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। उस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। दो साल के भीतर फिर इसी तरह का हादसा होना व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद उस कारोबार को दोबारा शुरू होने से रोकने का भी है।स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में कौशाम्बी से पहुंचे घायलों का बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया गया। कुल पांच घायल अस्पताल पहुंचे। इनमें से सविता, उर्वशी, राजेश कुमार और अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, घायल माला देवी खतरे से बाहर हैं।घायलों की सूचना मिलने के साथ ही मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा, एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह व डॉ. अमित सिंह टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर के ट्रायज रूम पहुंच गए। प्राचार्य डॉ. वर्मा ने इलाज व्यवस्था की कमान संभाली और घायलों का परीक्षण किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *