दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्कों में मिले ड्रैगनफ्लाई की दो नई प्रजातियां

नई दिल्ली, एजेंसी।दिल्ली की पहचान भले ही ट्रैफिक, प्रदूषण और ऊंची इमारतों वाले शहर के रूप में होती हो, लेकिन राजधानी के बीच मौजूद बायोडायवर्सिटी पार्क एक अलग तस्वीर दिखाते हैं. यहां पेड़-पौधों के साथ हजारों छोटे जीव भी अपने तरीके से शहर के पर्यावरण को जिंदा रखे हुए हैं. अब दिल्ली के सात बायोडायवर्सिटी पार्कों में हुए ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई के सर्वे में दो अहम रिकॉर्ड सामने आए हैं.’येलो-टेल्ड ऐशी स्कीमर’ इस साल अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क में मिली है, जबकि ‘ब्लू ग्रास डार्ट’ को यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में पहली बार रिकॉर्ड किया गया है. यहां ‘नई प्रजाति’ का मतलब दुनिया या भारत के लिए नई प्रजाति नहीं है. दोनों प्रजातियां पहले से जानी जाती हैं. नई बात यह है कि इनकी मौजूदगी संबंधित बायोडायवर्सिटी पार्क के सर्वे रिकॉर्ड में पहली बार दर्ज हुई है. खास बात यह है कि ‘येलो-टेल्ड ऐशी स्कीमर’ पिछले साल यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में रिकॉर्ड हुई थी और इस साल अरावली में मिली. वहीं ‘ब्लू ग्रास डार्ट’ की यमुना पार्क में इस साल पहली रिकॉर्डिंग हुई है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *