त्रिशूर में कार और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

तिरुवनंतपुरम। केरलम के त्रिशूर जिले में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुनीर (35), शिफना (24) और उनके तीन वर्षीय बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है। ये सभी एडाकझियूर के निवासी थे। यह दर्दनाक हादसा शनिवार आधी रात के आसपास हुआ।जानकारी के अनुसार, जब यह दुर्घटना हुई, तब कार अत्यधिक तेज गति में थी और उसने परिवार की मोटरसाइकिल को सीधे टक्कर मार दी।नशे में था कार का ड्राइवरपुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार का ड्राइवर कथित तौर पर नशे में था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें सवार दो अन्य यात्रियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी कार ड्राइवर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस भीषण हादसे में कार और मोटरसाइकिल दोनों ही पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।केरलम में टिपर लॉरी और कार की टक्कर में दो लोगों की मौतकेरलम के त्रिशूर जिले में नेशनल हाईवे-66 पर रविवार तड़के एक टिपर लॉरी और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मरने वाले लोग कूमाना के रहने वाले थे। कार में उनके साथ यात्रा कर रहे तीन घायलों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड में ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। ये पांचों दोस्त थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे इदिमुझिक्कल में कोझिकोड-त्रिशूर एनएच-66 (NH-66) पर हुआ।लिस ने बताया कि पत्थर ले जा रही एक टिपर लॉरी हाईवे पर आई और कुछ दूर चलने के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए यू-टर्न लिया, तभी वह विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने कार को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *