त्योहार के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: डेढ़ लाख के नीचे गोल्ड

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। रुपये के मजबूत होने, कच्चे तेल के महंगे बने रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत मिलने के कारण दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये गिरकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें सभी कर शामिल हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। लगातार दो कारोबारी सत्रों तक भाव स्थिर रहने के बाद बुधवार को चांदी 1,600 रुपये सस्ती होकर 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले चांदी का भाव 2,15,000 रुपये प्रति किलो था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *