क्रिकेट से लेकर हॉकी तक, एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड

नागोया। ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों का क्रिकेट फाइनल और हॉकी सेमीफाइनल एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच थे। ओसीए ने 212 रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए कहा कि आइची-नागोया संस्करण में खिलाड़ियों को बेहतरीन माहौल दिया गया था।काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में पुरुषों के हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया। इसके बाद भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में भी पाकिस्तान को 19 रनों से हराया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *