कोहली और गिल की ‘शतकीय जुगलबंदी’ से भारत की धमाकेदार जीत

नई दिल्ली, एजेंसी। विराट कोहली और शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. विराट कोहली ने छक्का जड़कर भारत को धमाकेदार अंदाज में जीत दिलाई.भारत की ओर से विराट कोहली ( Virat Kohli) ने 88 गेंदों पर नाबाद 139  रन बनाए जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया. रोहित शर्मा 35 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए. ऋतुराज गायकवाड़ 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 30 सितंबर को खेला जाएगा.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *