एमपी के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल; पुल से 15 फीट नीचे गिरी मिनी बस

नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमलिया थाना क्षेत्र में भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुल से टकराई और करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में बैतूल के रहने वाले करीब आठ लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे आठ लेन वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। वाहन में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *