उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होने वाले सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बार भी बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। सभी विभागों की ओर से विकास योजनाओं की आवश्यकता के अनुरूप भेजे गए प्रस्तावों का परीक्षण कर वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप में दे रहा है।प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था। माना जा रहा है इस वर्ष के अनुपूरक बजट का आकार पांच हजार करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *