उत्तराखंड : टिहरी झील से छोड़ा जा रहा पानी, नदी किनारे रहने वाले लोगों को किया अलर्ट

देहरादून : टिहरी झील में अधिकतम पानी भरने की क्षमता आर एल  830 मीटर तक है। अभी झील का जलस्तर आएल 819.29 पर है। सुरक्षा को देखते हुए झील से पानी छोड़ा जा रहा है।पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद टिहरी झील में पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके बाद अब झील से पानी छोड़ा जा रहा है। जिसे लेकर प्रशासन ने ऋषिकेश और हरिद्वार समेत कई इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को मुनादी कर अलर्ट किया है। बता दें कि टिहरी झील में अधिकतम पानी भरने की क्षमता आर एल  830 मीटर तक है। अभी झील का जलस्तर आएल 819.29 पर है।  झील अपनी क्षमता से लगभग 11 मीटर पानी अभी कम है। इसलिए एहतियातन टिहरी झील से 561 क्यू मैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकतम 750 क्यू मैक्स पानी छोड़ा जा सकता है।  

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *