वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस होटल में वाइट हाउस के पत्रकारों के साथ डिनर पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें हुई फायरिंग ने सभी को हिला दिया। सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप को तेजी से कार्यक्रम से बाहर निकाला। उनके साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मंच पर मौजूद थे। इस गोलीबारी ने 5 साल पहले इसी होटल में हुई एक खौफनाक घटना की याद दिला दी है।
साल 1981 में इसी होटल में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब रीगन के फेफड़े को गोली ने छेदा
उस घटना के दौरान जॉन हिनकली जूनियर नाम के शख्स ने कुछ ही सेकंड के भीतर रीगन पर छह गोलियां चलाई थीं। यह हमला 30 मार्च 1981 को हुआ था, जब रीगन होटल में एक कार्यक्रम के बाद बाहर आ रहे थे। रीगन इस हमले में बच गए थे लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक गोली ने उनके फेफड़े को छेद दिया था, जिसके चलते शरीर के अंदर काफी खून बह गया।
जॉन हिंकले जूनियर ने .22 कैलिबर की रिवॉल्वर से राष्ट्रपति और उनकी सुरक्षा टीम पर गोलियां चलाईं। एक गोली लिमोजिन से टकराकर वापस उछली और उनके बाएं हाथ की बगल के नीचे से जाकर फेफेड़े तक पहुंच गई। रीगन के घावों पर किसी का ध्यान ही नहीं गया, जब तक उन्हें खून की उल्टियां नहीं होने लगीं।





