तुंगनाथ के होटल में पर्यटक की तबीयत बिगड़ी; बेहोशी की हालत में मिला, लोगों ने चोपता पहुंचाया

देहरादून : व्यक्ति तुंगनाथ स्थित एक होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। होटल स्वामी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद डीडीआरएफ की टीम तत्काल तुंगनाथ पहुंची।तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार को एक व्यक्ति अचानक तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सुरक्षित नीचे पहुंचाया।आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चमोली निवासी दिनेश सिंह (45) की तुंगनाथ स्थित एक होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए। होटल स्वामी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद डीडीआरएफ की टीम तत्काल तुंगनाथ पहुंची।टीम को दिनेश सिंह मौके पर बेहोशी की हालत में मिले। जवानों ने उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तुंगनाथ से चोपता लाया गया। यहां से स्थानीय वाहन के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया।डीडीआरएफ की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से बीमार व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *