सात मजदूरों की मौत; लापता तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

 चमोली : 1. लुकास टोपनो, पिता बॉयसा टोप्पो, निवासी ग्राम-सीमर टोली, पो.-कमरा, जिला खूंटी, झारखंड।
2. चेतन पोयाम, पिता सोनधार पोयाम, निवासी ग्राम धनसुली, बमनी बाजार, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
3. देवनाथ, पिता धनसुराम बघेल, निवासी ग्राम दहिकोंगा, पीओ दहिकोंगा, छत्तीसगढ़। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक मृतक श्रमिक के निकटतम परिजन को पांच लाख और प्रत्येक घायल श्रमिक को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम टीआरटी फेज-दो के चैनज 1440 मीटर पर टनल के अंदर अचानक तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा भर गया था। घटना के समय चैनज 1230 मीटर पर टनल की कंक्रीट लाइनिंग का काम चल रहा था। वहां मुख्य कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) द्वारा नियुक्त 22 श्रमिक कार्यरत थे। जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, तीन मजदूर लापता हैं, 12 का इलाज चल रहा है और छह स्वस्थ हैं। लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *