नई दिल्ली, एजेंसी। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को निशाना बनाया गया। इजरायल ने हिजबुल्ला की आतंकी सुरंगों को नष्ट एपी, बेरूत। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के कई गांवों को निशाना बनाया गया।हालांकि इन हमलों में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। मंसूरी गांव में किए गए ड्रोन हमले में एक मोइटरसाइकिल को नुकसान पहुंचने की खबर है।इन हमलों को ऐसे समय अंजाम दिया गया, जब इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के 16 गांवों को खाली करने को कहा है। सेना का दावा है कि इजरायली सैनिकों पर हमले के लिए हिजबुल्ला इन जगहों का इस्तेमाल कर रहा है।इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्ला की आतंकी सुरंगों को नष्ट किया इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने हिजबुल्ला के एक बड़े सुरंग नेटवर्क का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है, जिसका इस्तेमाल कुलीन लड़ाके करते थे।इजरायल मार्च की शुरुआत से ही हिजबुल्ला से लड़ रहा है और ईरान समर्थित इस आतंकवादी समूह से मुकाबला करने के लिए दक्षिणी लेबनान में सेना भेज रहा है। 17 अप्रैल को हुए अस्थिर युद्धविराम के बावजूद हिंसा जारी है। सेना के एक बयान के अनुसार, कंतारा में सैनिकों ने लगभग एक दशक में निर्मित हिजबुल्ला की दो आतंकी सुरंगें खोजीं, जो दो किलोमीटर (1.2 मील) तक फैली हुई थीं। इन्हें ध्वस्त करने के लिए 450 टन से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। ईरान के लिए जासूसी पर 30 को सजा बहरीन में ईरान के लिए जासूसी करने और इस खाड़ी देश पर ईरानी हमलों का समर्थन करने के आरोपों में 30 लोगों को सजा सुनाई गई है। लोक अभियोजन ने मंगलवार को कहा कि दो अफगानियों समेत पांच लोगों को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के लिए जासूसी करने पर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जबकि 25 अन्य को बहरीन में ईरान के आतंकी कृत्यों का समर्थन करने के लिए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।





