दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य चक्र : 25,000 जवान और 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। राजधानी मे 25,000 जवान तैनात किए गए हैं। वहीं 1,000 से ज़्यादा CCTV कैमरे और AI-बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स शामिल हैं। लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, विशेषकर ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक ‘बहुस्तरीय एंटी-टेरर रिस्पॉन्स प्लान’ (आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया योजना) लागू है। राजधानी हाई अलर्ट पर है।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25,000 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं। लाल किले के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जिसमें 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरे और AI-बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नॉर्थ) राजा बंथिया ने बताया, “पिछले साल राजधानी में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा योजना में एंट्री पॉइंट्स और लाल किले के आस-पास कई लेयर की चेकिंग और स्क्रीनिंग शामिल है। इसके अलावा, किसी भी संभावित खतरे या इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए एक खास एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम भी तैयार किया गया है।लाल किले और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से अभेद्य बना दिया गया है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 1,000 से अधिक उच्च-तकनीकी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं। इनकी मदद से भीड़ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या व्यक्ति की तुरंत पहचान की जा सकेगी, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *