मुर्गा फार्म में खौफनाक वारदात, सो रहे बॉस की गर्दन पर चाकू से किए कई वार

दादरी।  दिल्ली-एनसीआरप्रशांत उर्फ चीची नौकर सूखा उर्फ यशपाल को काम को लेकर डांट लगाता था। जिससे वह नाराज था। एक सप्ताह से नाराज होने पर हत्या करने की साजिश रच ली थी। उसकी जानकारी अपने दूसरे साथी हरदम को दी थी, कि मैं इसको किसी दिन मार दूंगा। 

ग्रेटर नोएडा स्थित जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव स्थित मुर्गा फार्म हाउस पर डाटने से नाराज नौकर ने गर्दन पर चाकुओं से गोंद और सिर पर लोहे का पाइप मारकर मालिक की निर्मम हत्या कर दी। नाराज ग्रामीणों ने खटाना पुल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने हत्या करने वाले नौकर को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व लोहे का पाइप बरामद किया है। वहीं पुलिस ने दूसरे नौकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

प्रशांत उर्फ चीची नौकर सूखा उर्फ यशपाल को काम को लेकर डांट लगाता था। जिससे वह नाराज था। एक सप्ताह से नाराज होने पर हत्या करने की साजिश रच ली थी। उसकी जानकारी अपने दूसरे साथी हरदम को दी थी, कि मैं इसको किसी दिन मार दूंगा। गुरुवार की रात में जब प्रशांत उर्फ चीची फार्म पर ही सो गया तो नाराज नौकर ने सोने के बाद गर्दन पर चाकू से गोंद दिया। उसके बाद सिर में लोहे का पाइप से कई बार हमला किया। उसकी निर्मम हत्या कर दी। कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पर पति को लहूलुहान देखकर पत्नी कल्पना बेसुध होकर गिर गई। थोड़ी देर के बाद उनको होश आया। उसके बाद से ही सदमे में है। वह हर किसी की ओर केवल देख रह है। रूक रूककर उसकी आंखों से अंशु बह रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *