हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा : मणिमाई मंदिर के पास चलती कार में लगी आग

देहरादून : डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चौकी हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कार आग की लपटों में घिरी हुई मिली।हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चौकी हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कार आग की लपटों में घिरी हुई मिली। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी निरिक्षक राकेश गुसाई ने कहा कि जानकारी जुटाने पर  पता चला कि कार हिमांशु जोशी पुत्र नरेश चंद्र, निवासी 14/01 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून चला रहे थे।वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। हिमांशु जोशी सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल आए थे। चालक ने पुलिस को बताया कि चलते समय वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *