लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान में संसदीय उपचुनाव हार गई है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने यह चुनाव जीत लिया है।यह उपचुनाव रविवार को पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले की एनए-77 सीट पर हुआ था। यह इलाका लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर है। इस सीट पर सांसद महमूद बशीर विर्क के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया।चुनाव आयोग ने सोमवार को नतीजे घोषित किए। इनके मुताबिक, सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के उम्मीदवार मुहम्मद इब्राहिम गुज्जर को 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, पीएमएल-एन के उम्मीदवार राशिद बशीर विर्क को 43 हजार से ज्यादा वोट मिले। इस तरह उन्होंने चुनाव जीत लिया।





