चीन के बनाए बांध से पाकिस्तान में तबाही: खैबर पख्तूनख्वा में जलप्रलय की स्थिति

नई दिल्ली, एजेंसी। खैबर पख्तूनख्वा के तरबेला बांध के पांचवें विस्तार प्रोजेक्ट (T-5) की निर्माण साइट पर चट्टान का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (वापडा) ने बताया कि सोमवार को तरबेला बांध के 5वें विस्तार प्रोजेक्ट (T-5) की निर्माण साइट पर खुदाई के दौरान कमजोर चट्टान का एक हिस्सा ढह गया। यह घटना ‘सेकंड बेंच कनेक्टिंग टनल’ की खुदाई के दौरान हुई, जिससे ‘इनटेक पिट’ का पानी सुरंग और निर्माणाधीन पावर हाउस वाले इलाके में घुस गया। घटना के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया और निर्माण कार्य रोक दिया गया। मजदूरों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया। वापडा ने अपने बयान में कहा कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *